भारत

कुम्हारका गांव में घास काट रही महिला पर झपटा रीछ, मुंह पर गहरे जख्म

Shantanu Roy
1 July 2026 3:57 PM IST
कुम्हारका गांव में घास काट रही महिला पर झपटा रीछ, मुंह पर गहरे जख्म
x
Chamba. चंबा। पंचायत कुम्हारका में रीछ ने हमला कर एक महिला को बुरी तरह नोंच डाला। रीछ के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कालेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया है। वन विभाग की ओर से अभी तक घायल महिला के परिजनों को कोई फौरी राहत प्रदान नहीं की गई है। कुम्हारका पंचायत के द्रबला गांव की कुसमो देवी घर के समीप चुनाला नाला में बकरियों को चराने के साथ घास काटने के काम में
जुटी हुई थी।

इसी दौरान अचानक रीछ ने कुसमो देवी पर हमला कर दिया। रीछ ने महिला के मुंह को बुरी तरह नोंच डाला। रीछ के हमले से सहमी कुसमो देवी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों व परिजनों के हल्ला डालने पर रीछ कुसमो देवी को अधमरी हालत में छोडक़र मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्राम पंचायत कुम्हारका के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
Next Story