
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गले में खेलते समय रस्सी फंस गई.
अंबाला: हरियाणा के अंबाला में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक 8 साल के बच्चे के गले में खेलते समय रस्सी फंस गई. बच्चा अपने घर की छत पर खेल रहा था. जब तक परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर कर शव परिजनों को सौंप दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अंबाला शहर की है. न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी 8 साल का बच्चा अपने घर की छत पर खेल रहा था. खेलते समय उसके गले में रस्सी फंस गई. जब बच्चे को उसके परिजनों ने देखा तो वे तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिटी सिविल अस्पताल भेजा.
एरिया एमसी मिथुन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पौने 5 बजे इस घटना के बारे में बच्चे के पिता दीवान को पता चला. परिजनों का कहना है कि बच्चा खेलने के लिए छत पर गया था, तभी उसके गले में रबर की रस्सी फंस गई.
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे की गर्दन में रस्सी फंस जाने से उसका दम घुट गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई. बच्चे को देखने जब उसकी बहन छत पर पहुंची तो वह भाई को देखकर चीख पड़ी. इसके बाद उसके परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Tagsअंबालाअंबाला न्यूज़रस्सी फंसीछतन्यू इंद्रपुरी कॉलोनीहरियाणाहरियाणा न्यूज़ambalaambala newsrope hangingroofnew indrapuri colonyharyanaharyana news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





