भारत

जरा संभलकर...! साइबर हैकर्स ने निकाली नई तरकीब, फर्जी ई-चालान से हो रही ठगी

jantaserishta.com
20 July 2024 3:17 PM IST
जरा संभलकर...! साइबर हैकर्स ने निकाली नई तरकीब, फर्जी ई-चालान से हो रही ठगी
x
पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
पंचकूला: देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अपराधी हर दिन ठगी की नई-नई तरकीब खोज रहे हैं। अब शातिर हैकर्स ने ई-चालान स्कैम की नई तकनीक विकसित कर ली है।
ऐसे अपराधियों से लोगों को बचाने के लिए हरियाणा साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। एसीपी (साइबर क्राइम) मनप्रीत सूदन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि इन दिनों ई-चालान स्कैम की नई तरकीब से लोगों को ठगा जा रहा है। हैकर्स लोगों के पास ओवर स्पीड का ई-चालान भेजते हैं। इसमें लोगों के वाहनों की सही जानकारी होती है।
लोगों को लगता है कि यह असली है और परिवहन विभाग की तरफ से भेजा गया है। मैसेज भेजने के बाद हैकर्स लोगो से लिंक खोलकर इसमें बैंक डिटेल भरने के लिए कहते हैं। इसके बाद हैकर्स लोगों के बैंक खातों को हैक कर लेते हैं और पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेते हैं।
एसीपी मनप्रीत सूदन ने लोगों से इससे सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ई-चालान का कोई भी मैसेज आपके पास आता है तो पहले इसकी जांच parivahan.gov.in पर कर लें। जल्दबाजी में आकर अपनी बैंक डिटेल किसी के साथ भी शेयर नहीं करें।
उन्होंने कहा कि आम आदमी को लालच देकर भी साइबर ठगी की जा रही है। इसलिए लोगों को इस लालच से बचना चाहिए। कोई भी ऐसी स्कीम नहीं है जो आपके पैसे रातों-रात दोगुना और चौगुना कर दे। इसलिए ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।
उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा के पंचकूला में अभी तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है। अन्य जिलों से ई-चालान स्कैम के कई मामले सामने आए हैं, जिसके चलते हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story