
x
Darlaghat. दाड़लाघाट। कुनिहार विकास खंड की दूरदराज क्षेत्र के मांगल वार्ड से नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) सीता राम ठाकुर ने शपथ ग्रहण से पहले ही विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। उन्होंने गांव पडयार के नेवड़ी क्षेत्र को सडक़ सुविधा से जोडऩे के लिए अपनी स्वेच्छा से जेसीबी और टिपर उपलब्ध करवाकर सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस सडक़ के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सडक़ निर्माण कार्य में ग्रामीण महेंद्र लाल, सुरेश कुमार, लेख राम, निरंजन राम, बबलू, लाली जग्गा, धनी राम तथा बलदेव सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य सीता राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए खुशी जताई। सीता राम ठाकुर ने ग्राम पंचायत मांगल, बेरल और बागा करोग की समस्त जनता का चुनाव में दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





