
x
Market. मंडी। राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड़ मंडी के हाल बेहाल हैं। यहां फैली अव्यवस्था से न केवल खस्ताहाल स्कूल भवन बल्कि शौचालय, मैदान से लेकर दरवाजों तक खस्ताहाल हैं। गौर है कि इस स्कूल की सब व्यवस्था भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड डैहर विद्युत गृह परिमंडल सलापड़ अधीक्षण अभियंता द्वारा की जाती है। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों ने हिमाचल सरकार व बीबीएमबी प्रबंधन से सुधार की गुहार लगाई है। इसको लेकर अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही के नेतृत्व में परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर कागरा व अल्पसंख्यक समाज के प्रदेश संयोजक सन्नी इपन ने स्कूल परिसर का दौरा करने के उपरांत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड डैहर विद्युत गृह परिमंडल सलापड़ के अधीक्षण अभियंता ईं. विकास शर्मा को ज्ञापन सौंप बैठक की।
चमन राही ने बताया कि स्कूल की उपरी मंजिल की छत पूरी तरह खस्ताहाल है, जिस कारण बच्चों के सिर पर मेटेरियल गिर सकता है। स्कूल भवन के दरवाजे भी टूटे हुए हैं, जिस कारण बंदर भवन के अंदर आकर उत्पात मचाते हैं। शौचालय के बाहर बना गड्ढा बच्चों की राह में रोडा बनता है। ग्राउंड की रैलिंग जगह जगह से टूटी हुई हैं, जिस कारण कोई भी बच्चा नीचे गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बरसात के दिनों में पानी ग्राउंड में भर जाता है। टूटी हुई खिड़कियों से जीव जंतु व सांप घुसने की चिंता बनी रहती है। लडक़ों के शौचालय में सीटें और पानी के नल टूटे हुए हैं। इसके साथ ही पेयजल टैंक की हालत बुरी तरह प्रदूषित है, जिस कारण बीमारियां लगने की संभावना बनी रहती है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





