
x
Solan. सोलन। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरी एसोसिएशन, सोलन एवं शिमला सर्किल की जनरल बॉडी बैठक शुक्रवार को सोलन के होटल पैरागॉन पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिलों के बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जेपी शर्मा ने की। बैठक में प्रधान सचिव, हिमाचल प्रदेश एसोसिएशन रामस्वरूप शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और बैंक पेंशनर्स से जुड़े लंबित मुद्दों की जानकारी दी। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार (एडवाइजर इन चीफ) केडी खेड़ा, ऑल इंडिया वर्किंग प्रेजिडेंट जेपी शर्मा, राज्य प्रधान ओम प्रकाश पंवार, वरिष्ठ सलाहकार बीएस नेगी, शिमला सर्किल के सचिव विनोद भाटिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
पिछले 30 वर्षों में पेंशन का पुनरीक्षण (पेंशन रिवीजन) नहीं किया गया। वर्ष 1995 में सेवानिवृत्त हुए एक जनरल मैनेजर की पेंशन आज सेवानिवृत्त होने वाले एक क्लर्क से भी कम रह गई है, । भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2012, 2017 और 2022 के वेतन समझौतों (सेटलमेंट) में वेतन वृद्धि का 40 से 50 प्रतिशत हिस्सा स्पेशल अलाउंस के रूप में दिया गया, जिसे पेंशन और ग्रेच्युटी की गणना में शामिल नहीं किया जाता। बैठक में भारत सरकार से मांग की गई कि बैंक पेंशनर्स की सभी लंबित और न्यायसंगत मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। धरना-प्रदर्शन सहित अन्य लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाएंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





