भारत

Banjar और आनी के विधायकों ने कांग्रेस सरकार से पूछा सवाल

Shantanu Roy
28 July 2024 12:25 PM GMT
Banjar और आनी के विधायकों ने कांग्रेस सरकार से पूछा सवाल
x
Kullu. कुल्लू। तीन महीने पहले दशहरा को लेकर बैठक करने का बंजार और आनी के विधायक ने विरोध किया है। वहीं, बैठक से दोनों विधायकों ने किनारा किया। बाकयदा जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचकर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी के विधायक लोकेंद्र ने इसका विरोध किया। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि दो दिन पूर्व जिला कुल्लू के मनाली पलचान में ताजा आपदा से तबाही हुई हैं, सरकार को वहां पर पूरा ध्यान देना चाहिए था लेकिन यहां पर दशहरा बैठक की जा रही है। यह गलत है। जिला प्रशासन को जनजीवन की समस्या का समाधान करना चाहिए, लेकिन दशहरा कमेटी और सरकार ने अधिकारियों को तीन महीने पहले ही दशहरा की तैयारियों में लगा दिया है। दशहरा बैठक के बजाए इन दिनों लोगों के जरूरी काम होने चाहिए थे। क्योंकि अभी तक पिछले साल की आपदा के जख्मों से ही जिला उभरा नहीं है। ताजा आपदा भी मनाली के पलचान में आ गई है। सेब सीजन शुरू हो गया है। सडक़ों की दशा खराब है। लेकिन यहां पर समय से पहले दशहरा बैठक करवाना ठीक नहीं है। सडक़ों की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ गांवों की अन्य समस्याओं को दूर करने पर इन दिनों अधिकारियों को
फील्ड में रहने का यह समय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सरकार आई थी तो सीपीएस ने कहा था कि तीन महीने के अंदर भूतनाथ पुल से बसें चलेगी। 20 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक बसें नहीं चल रही है। भुंतर पुल एक साल से बसों के लिए बंद पड़ा है। मणिकर्ण घाटी के लोगों को बजौरा होकर घर जाना पड़ रहा है। वहीं, इस बार भी कुल्लू दशहरा की बैठक तीन महीने पहले रखी गई थी। दशहरा को तीन महीने पहले गंभीरता क्यों दी जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों को फील्ड में जाकर विकास कार्यों को गति देने का कार्य करना चाहिए। सरकार का मकसद दशहरा है और जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। पहले दशहरा की बैठक ठीक एक महीने पहले बैठक होती थी। अधिकारियों पर क्यों तीन महीने पहले दशहरा का बोझ डाला जा रहा है। लोगों के जरूरी कार्य को पीछे धकेला जा रहा है।
Next Story