
x
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद वार्ड नंबर-14 सराहां से चुनाव मैदान में उतरे वरिष्ठ नेता और समाजसेवी बलदेव भंडारी को जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों में लोगों द्वारा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया जा रहा है। रविवार को नैनाटिक्कर बाजार में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अभियान में शामिल हुए। सांसद सुरेश कश्यप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बलदेव भंडारी न केवल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बलदेव भंडारी पिछले करीब 40 वर्षों से जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं और हर पंचायत के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बलदेव भंडारी ने जिला परिषद वार्ड की 17 पंचायतों के लोगों से मुलाकात की।
इनमें टिकरी कुठार, बनी बखोली, सुरीला जनोट, कथाड़, जामन की सैर, काटली, सराहां, बनाहं घिन्नी, बजगा, बागथन, सिरमौरी मंदिर, बाग पशोग, धरोटी, डिलमन, शिन्ना, नैनाटिक्कर और साधनाघाट पंचायतें शामिल हैं। इस अवसर पर बलदेव भंडारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गांवों की संपर्क सडक़ों को पीसीसी और टाइलों से पक्का करना, सिंचाई के लिए छोटे बांध बनवाना और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपने 40 वर्षों के अनुभव को साझा कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने युवाओं के लिए क्रिकेट मैदान और अन्य खेल सुविधाएं विकसित करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा सराहां-चंडीगढ़ सडक़ को चौड़ा और दोबारा पक्का करवाने, सराहां कस्बे में पेयजल समस्या दूर करने तथा विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता कार्यालय को दोबारा खोलने की बात कही। बलदेव भंडारी ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पद भरवाने तथा सराहां डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





