भारत

धर्मांतरण के आरोप में बजरंग दल ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Shantanu Roy
24 July 2025 6:47 PM IST
धर्मांतरण के आरोप में बजरंग दल ने किया हंगामा, वीडियो वायरल
x
Indore. इंदौर। शहर के प्रेस क्लब में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए 8 युवक-युवतियों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। आरोप था कि ये युवक-युवतियां देवास जिले के जंगलों में धर्म परिवर्तन की गतिविधियों में शामिल हैं। घटना के दौरान महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई। घटना के बाद पत्रकार सौरभ बनर्जी और उनके साथी एक स्थानीय अखबार के कार्यालय पहुंचे, जहां वे पुलिस से संपर्क कर
शिकायत
दर्ज कराने की तैयारी में थे। इसी दौरान देवास पुलिस वहां पहुंची, लेकिन उनके पीछे बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सौरभ और उनके साथियों को घेर लिया, मारपीट की और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। देवास पुलिस ने हालात काबू में करते हुए सभी को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया।


बताया जा रहा है कि देवास के बरोठा थाना क्षेत्र के शुक्रवासा गांव के जंगलों में ये युवक-युवतियां एक टपरी बनाकर रह रहे थे। हिंदूवादी संगठनों ने इन पर लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की है। पूछताछ में इन लोगों के पास से कोई वैध दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। मुख्य आरोपी सौरभ बनर्जी, जो पत्रकार हैं और वर्तमान में ग्लोबल हैराल्ड में कार्यरत हैं, ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे पूजा-पाठ करने वाले हिंदू हैं और उन पर विदेशी फंडिंग व धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके सभी सामाजिक कार्य प्रशासन की जानकारी में होते हैं और सभी गतिविधियां पारदर्शी ढंग से संचालित की जाती हैं। टीआई अजय गुर्जर के
मुताबिक
, युवक अलग-अलग जिलों से आए हुए हैं, जिनमें शहडोल और पश्चिम बंगाल के युवक शामिल हैं। दोनों युवतियां इंदौर की रहने वाली हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इनका मुख्य संचालक सौरभ बनर्जी बताया जा रहा है। इस पूरी घटना से प्रेस क्लब में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मीडिया कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद की। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और लैपटॉप व मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
Next Story