भारत

1.4 करोड़...ठेकेदार ने खत्म की जिंदगी, सामने आई ऐसी वजह जानकर सब सन्न रह गए

jantaserishta.com
24 July 2025 6:00 PM IST
1.4 करोड़...ठेकेदार ने खत्म की जिंदगी, सामने आई ऐसी वजह जानकर सब सन्न रह गए
x
जानें पूरा मामला.
सांगली: सांगली जिले में एक सरकारी ठेकेदार ने बकाया भुगतान न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मृतक हर्षल पाटिल, वलवा तालुका के तंदुलवाडी गांव के निवासी थे और महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन के तहत ठेका कार्य कर रहे थे. उन्होंने अपने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी.
जानकारी के मुताबिक, हर्षल पाटिल को राज्य सरकार से 1.4 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला था. उन्होंने निजी लेनदारों से करीब 65 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जो लगातार वसूली का दबाव बना रहे थे. इस घटना के बाद महाराष्ट्र स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स फेडरेशन, राज्य इंजीनियर्स संघ और महाराष्ट्र ग्रामीण जल आपूर्ति संघ ने सरकार पर नाराजगी जताई है. संगठनों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और राज्यभर के बकाया बिल जल्द चुकाने की मांग की है.
ठेकेदार संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार पर करीब 90 हजार करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है. इसमें से सिर्फ लोक निर्माण विभाग (PWD) का ही लगभग 46 हजार करोड़ रुपये का बकाया है. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है और हाईकोर्ट में जाने की चेतावनी दी है.
जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि हर्षल पाटिल के नाम से कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं है. वहीं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया कि एक सब-कॉन्ट्रैक्टर ने उन्हें भुगतान नहीं किया था. उन्होंने मामले की जांच और सभी लंबित भुगतान की समीक्षा का आश्वासन दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null