भारत
प्रेमी संग रहने भारत आई पाकिस्तानी महिला को जमानत, पबजी के जरिए हुआ प्यार
jantaserishta.com
8 July 2023 8:16 AM IST

x
अवैध तरीके से भारत आना चर्चा में है.
ग्रेटर नोएडा: पब्जी गेम के जरिए प्यार हुआ और पाकिस्तान की महिला अपने बच्चों को लेकर नेपाल के जरिए सरहद पार कर भारत पहुंच गई। यहां पर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जासूसी समेत कई और मामलों में जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार को नोएडा की कोर्ट ने महिला, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता को जमानत दे दी। पाकिस्तान से रबूपुरा आकर रहने वाली सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल को जमानत मिली है। वकील हेमंत कृष्ण पाराशर का कहना है कि सीमा ने नेपाल से भारत में प्रवेश किया है। सीमा और सचिन नेपाल, काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में विवाह कर चुके हैं। सीमा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर पाकिस्तान से भारत आई थी। इसके बाद से सीमा रबूपुरा के अंबेडकर नगर में किराए पर मकान लेकर सचिन मीणा के साथ रह रही थी। इसका पता चलने पर पुलिस सभी को पकड़ने पहुंची। लेकिन, सब भाग निकले। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा। पुलिस ने सचिन, उसके पिता नेत्रपाल व सीमा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया।
सुनवाई के दौरान वकील ने सीमा और उसके चार बच्चों की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी। सीमा और सचिन के पास से पुलिस ने तीन आधार कार्ड बरामद किए थे। बताया गया है कि ये आधार कार्ड फर्जी बनाये गए थे। इन आधार कार्ड में एडिट कर सीमा को सचिन की पत्नी आदि बताया गया था।
Tagsपब्जी गेमप्यारपाकिस्तान महिलानेपालभारतसचिनग्रेटर नोएडाpubg gamelovepakistan girlnepalindiasachingreater noida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





