भारत
बघाट बैंक के शेयर धारकों का टूटा सब्र, 18 दिसंबर को बैंक के बाहर देंगे सांकेतिक धरना
Shantanu Roy
9 Dec 2025 4:54 PM IST

x
सोलन। बघाट बैंक शेयर धारकों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। बघाट बैंक ऋण घोटाले को लेकर सरकार के उदासीन रवैये व उपमुख्यमंत्री से मिले आश्वासन पर भी असंतोष जताते हुए शेयर धारकों ने अब सडक़ों पर उतरने का मन बना लिया है। शेयर धारक अब 18 दिसंबर को बैंक के बाहर सांकेतिक धरना देेंगे ताकि बैंक प्रबंधन व सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा सके। शेयर धारकों ने सरकार से बैंक को एनपीए से उभारने और जमा पूंजी को सुरक्षित करने के लिए 50 करोड़ वित्तीय सहायता की मांग की थी, जिसे उपमुख्यमंत्री मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नकार दिया।
ऐसे में बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के शेयर धारक ने राजनितिक दलों को चेताया कि यदि 80 हजार खाताधारक और शेयर धारकों के हितों की सुरक्षा नहीं की गई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सोलन में सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान शेयर धारक फॉर्म के सलाहकार महेंद्र नाथ सोफत ने कहा कि सरकार और बघाट बैंक प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए 18 दिसंबर बैंक के बहार सांकेतिक प्रदर्शन होगा। सरकार खाता धारकों और शेयर धारकों की बैंक में जमा करीब 500 करोड़ की पूंजी, कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





