
x
बड़सर। जंगलों में आग कोई अचानक नहीं लगती है, बल्कि लोग अपनी मिलकित भूमि को साफ करने के दौरान आग लगाते हैं तथा उसे सुलगता हुआ छोड़ जाते हैं। फिर आग जंगल का रुख कर लेती है। इसके अलावा कई लोग जान-बूझकर भी जंगलों में आग लगा देते हैं। बड़सर में भी आग का यही कारण हो सकता है। बड़ा वन क्षेत्र होने के कारण विभाग के कर्मी सभी जगह नजर रखने में असमर्थ हैं। आरओ बड़सर मनीष शर्मा का कहना है कि मैहरे के पास लगी आग को दमकल विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जंगलों के आस-पास मलकीयत भूमि में आग न लगाएं अगर कोई पकड़ा गया, तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





