भारत

प्लेसमेंट में फिर चमकी बद्दी यूनिवर्सिटी, छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिली नौकरी

Shantanu Roy
1 July 2026 4:07 PM IST
प्लेसमेंट में फिर चमकी बद्दी यूनिवर्सिटी, छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिली नौकरी
x
Baddi. बद्दी। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण के दम पर बद्दी यूनिवर्सिटी का फार्मेसी विभाग लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विभाग ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड के माध्यम से अपनी पहचान मजबूत की है। यहां के विद्यार्थियों को देश-िवदेश की प्रतिष्ठित औषधि कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, वहीं कई विद्यार्थियों को दस लाख रुपए वार्षिक तक का आकर्षक पैकेज भी
प्राप्त हुआ है।

विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोडऩे के लिए विभाग नियमित रूप से औद्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं, कौशल विकास कार्यक्रम तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद सत्र आयोजित करता है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक औषधि निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, नियामकीय प्रक्रियाओं और अनुसंधान से जुड़ी नवीनतम जानकारियां व्यावहारिक रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं।
Next Story