भारत
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के बिगड़े बोल, सिरमौर के लोगों को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Shantanu Roy
5 March 2023 6:25 PM GMT

x
सोलन। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने सिरमौर के लोगों पर एक विवादित बयान दिया है। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि थोड़ी देर बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। वह शनिवार को सोलन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इसमें सरकार द्वारा ओपीएस लागू करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ में कसीदे पड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तो नाहन के लोग भी समझ गए हैं। उन्होंने सही निर्णय लिया कि 10 साल बाद विधायक चेंज किया। 10 साल बाद ही सही सिरमौर के लोग हैं उन्हें थोड़ी देर बाद ही समझ आती है।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम जब रावण का वध करके आए थे तो सिरमौर के लोगों को एक महीने बाद पता लगा था और एक महीने बाद दीवाली मनाई थी। आज भी वहां पर बूढ़ी दीवाली मनाई जाती है। इस बयान के बाद विवाद होना लाजिमी था। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के इस बयान के बाद कांग्रेस भी मुश्किल में पड़ गई। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने माफी मांगते हुए पुराने इतिहास का हवाला दिया। विदित रहे कि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी का नाहन के पूर्व विधायक डाॅ. राजीव बिंदल के साथ 36 का आंकड़ा है। वह उनके खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते, पत्रकारवार्ता के दौरान वह ओपीएस के लिए सरकार की तारीफ करते-करते नाहन पहुंच गए और अति उत्साह में ऐसा बयान दे दिया जिसके लिए बाद में माफी मांगनी पड़ी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh Crimeदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story