![बाबा हरदेव सिंह ने समाज को दी नई दिशा बाबा हरदेव सिंह ने समाज को दी नई दिशा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/14/3726677-untitled-64-copy.webp)
x
झंडूता। संत निरंकारी मंडल के पूर्व प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की याद में बिलासपुर जिला के झंडूता ब्रांच में समर्पण दिवस समागम मनाया गया। इस मौके पर हमीरपुर जोन चार के जोनल इंचार्ज महात्मा गोबर्धन दास जी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी ने मानवीयता से युक्त होकर जीवन जीने का ढंग सिखाया। इसलिए सभी को बाबा के दिव्य जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेने चाहिए। बता दें कि वर्ष 2016 में 13 मई के दिन बाबा हरदेव सिंह जी अपने नश्वर शरीर को त्यागकर निराकार प्रभु में विलीन हो गए थे। तभी से प्रतिवर्ष यह दिन निरंकारी जगत में समर्पण दिवस के रूप में बाबा हरदेव सिंह को समर्पित किया जाता है। इस मौके पर जोनल इंचार्ज महात्मा गोबर्धन शर्मा ने निरंकारी जगत और प्रभु प्रेमियों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम बाबा जी की केवल मुस्कान को याद करते हैं तो कितनी ठंडक महसूस होती है।
उन्होंने हमें सच्चा मनुष्य बनने की युक्ति सिखायी। हम सही मायने में मानव की भांति अपना जीवन जीयें क्योंकि ऐसा ही भक्ति भरा, प्रेम वाला और निरंकार प्रभु से जुडक़र जिया गया जीवन ही बाबा जी को प्रिय था। उनकी शिक्षाओं पर चलकर हम प्रतिदिन अपने जीवन में निखार लायें, ताकि यह ज्ञान की ज्योति घर घर में पहुंचे, जो उनकी अभिलाषा थी। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह प्रेम और करूणा की सजीव मूरत थे और यही कारण था कि वह प्रत्येक स्तर के लोगों के प्रिय रहेए जिसका प्रतिबिंब संत निरंकारी मिशन है। निरंकारी मिशन में विभिन्न धर्म, जाति, वर्ण के लोग समस्त भेदभावों को भुलाकर प्रेम व शांतिपूर्ण गुण जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करते है। उनके द्वारा जनकल्याण के लिए की गई सेवाएं एक स्वर्णिम इतिहास बनकर आज भी मानवता को प्रेरित कर रही हैं। बाबा जी की शिक्षाओं पर चलकर जीवन को सार्थक करें।
Next Story