भारत
ऑटो चालक की बेटी को मिली सफलता, एनडीए क्वालीफाई कर लेफ्टिनेंट बनी, गांव में खुशी की लहर
jantaserishta.com
28 Jan 2025 6:54 PM IST

x
जानें स्टोरी.
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाली बेटी ने कमाल कर दिया. अपनी मेहनत और लगन से एनडीए क्वालिफाई कर लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया. जिया के पिता मोहनलाल एक ऑटो चालक हैं. उन्होंने अपनी बेटी की सफलता पर उसे गले लगाया और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. जिया जिले के गांव सुलखा की रहने वाली हैं.
जिया ने बताया कि उन्होंने 12वीं के दौरान ही एनडीए में जाने का सपना देखा था. चार-पांच महीने की कोचिंग और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने रिटन एग्जाम क्वालिफाई किया और फिर एसएसबी परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया. जिया ने कहा कि परिवार से मिले सपोर्ट और उनके पिता की मेहनत की वजह से ही यह संभव हो पाया.
जिया की बहन पारुल ने कहा कि जिया दिन-रात पढ़ाई करती थीं और उनकी सफलता पूरे परिवार के लिए प्रेरणा है. पारुल का सपना है कि वह भी कड़ी मेहनत कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करें.
इसके अलावा जिया के दादा और गांव के पूर्व सरपंच होशियार सिंह ने बताया कि जिया ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और गुरुग्राम में छह महीने कोचिंग ली. साथ ही उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों की तरह समान अवसर देना चाहिए ताकि वो भी परिवार, गांव और देश का नाम रोशन कर सकें. जिया की सफलता पर गांववालों ने उसका स्वागत किया और यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का पल बन गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





