भारत

ऑटो वाले की चालाकी, किशोर की जिंदगी को बिगड़ने से बचाया

Nilmani Pal
14 Jun 2025 7:14 AM IST
ऑटो वाले की चालाकी, किशोर की जिंदगी को बिगड़ने से बचाया
x
पढ़े पूरी खबर

कानपुर। कर्नलगंज में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जहां 22 साल का मुस्लिम युवक ग्यारहवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर फतेहपुर से अहमदाबाद ले जाने की फिराक में था। गनीमत रही कि, ऑटो में सवारी बनकर बैठे दोनों की बातचीत के दौरान चाेरी पकड़ी गईं। फिर चालक ने बजरंग दल काे मामले की जानकारी देेने के साथ ऑटो थाने में खड़ी कर दी। फतेहपुर के कृष्ण बिहारी नगर निवासी व्यापारी की 16 वर्षीय बेटी ग्यारहवीं की छात्रा है।

पिता के अनुसार इस दौरान इलाकाई तासुब उर्फ ओवैस ने बेटी का पीछा व मीठी-मीठी बाताें के जरिए जाल में फंसा लिया। शातिर तासुब ने बेटी का ब्रेनवॉश कर अपने साथ भगा ले जाने की योजना बनाईं। गुरुवार रात वह परिवार समेत सो रहे थे। तभी शुक्रवार भाेर आरोपित बेटी को भगा ले जाने के बाद झकरकटी पहुंचा। जहां उन्होंने ऑटो में सवार होकर सेंट्रल स्टेशन से अहमदाबाद जाने की फिराक में थे। गनीमत रही कि, बातचीत के दौरान लव जिहाद का मामला देख ऑटो चालक ने घटना की जानकारी बजरंग दल को देने के साथ सीधे कर्नलगंज थाने में गाड़ी लगा दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित समेत किशोरी से पूछताछ की गई है। पिता के मुताबिक आरोपित तासुब ने किशोरी का ब्रेनवॉश कर शुुरुआत में अपना नाम ताशु बताया। फिर बातचीत के दौरान उसने इस कदर बेटी का ब्रेनवॉश किया कि समझाने पर भी वह उससे बातचीत करती रही। साथ ही कई बार सवाल-जवाब के साथ लड़ने तक में उतारू हो गईं। पता नहीं था कि तासुब के चक्कर में बेटी कभी ऐसा करेगी।

पिता के मुताबिक बेटी कब घर से निकल गईं, उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। साथ ही सिर में भारीपन भी था। मानों आरोपित ने उसे नींद की गोली देकर परिवार को खिलाने की बात कही हो। फिर नादान बेटी ने बहकावे में आने के बाद खाने में नींद की गोली दे दी हो। बेटी की हरकतों से टूटे पिता ने यह कयास लगाए।

Next Story
null