भारत

भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, फिर एक दिन जो हुआ...

jantaserishta.com
29 July 2024 4:42 PM IST
भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, फिर एक दिन जो हुआ...
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गोंडा: यूपी के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला और उसके भतीजे ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की विधवा पुष्पा देवी अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी। इसी दौरान उसका अपने 22 साल के भतीजे रवींद्र कुमार से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसका पता लगने पर परिजनों ने विरोध किया, क्योंकि वे रवींद्र की शादी किसी दूसरी जगह करना चाहते थे।
चाची और भतीजे ने गोंडा बढ़नी रेलवे प्रखंड पर कठौवा रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौका-ए-वारदात पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और कोतवाली इटियाथोक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक चाची और बगल की रिश्ते में जेठानी के लड़के के बीच कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस मामले से दोनों के परिवार भी वाकिफ थे और दोनों परिवारों के बीच इसी बात को लेकर तनाव भी रहता था। हाल ही में दोनों परिवारों के बीच तनाव और बढ़ा तो इस अवैध रिश्ते को लेकर भी टोका-टोकी होने लगी। इससे तंग आकर दोनों प्रेमी युगल ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
गांव वालों ने बताया कि महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं जो बाद में प्रेम संबंध में तब्दील हो गया। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढा कि लोगों की टोकाटोकी बर्दाश्त नहीं हुई और दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story