भारत

आ रही थी चीखने-चिल्लाने की आवाज...जंगल में इस हाल में मिली महिला, कांप गए लोग

jantaserishta.com
29 July 2024 4:32 PM IST
आ रही थी चीखने-चिल्लाने की आवाज...जंगल में इस हाल में मिली महिला, कांप गए लोग
x
अस्पताल में भर्ती.
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगलों में एक 50 साल की महिला को लोहे की जंजीरों से जकड़ हुआ पाया गया। उसके पास से अमेरिका के पासपोर्ट की एक कॉपी भी मिली है। इसके अलावा एक आधारकार्ड मिला है जो कि तमिलनाडु के अड्रेस का है।
दरअसल शनिवार की शाम को सोनुरली गांव के पास जंगल में भेड़ चराने आए एक चरवाहे ने महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इसी सूचना की। वहां जाकर देखा गया तो एक 50 साल की महिला लोहे की जंजीर से जकड़ी थी। उसे किसी ने पेड़ से बांध रखा था। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया।
उसकी शारीरिक और मांसिक हालत को देखते हुए उसे गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर है। उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। एक अधिकारी ने बताया, हमें महिला के पास से अमेरिका के पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली है। महिला की पहचान ललिता कायी के रूप में हुई है। उनका वीजा एक्सपायर हो चुका है।
उन्होंने कहा, सारे दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि उनकी नागरिकता का पता लदगाया जा सके। बीते लगभग 10 सालों से महिला भारत में ही रह रही थी। वह जहां बंधी थी वहां कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी और उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया था। यह नहीं पता चल पाया है कि वह कितने दिनों से पेड़ से बंधी थी। पुलिस ने बताया, शक है कि तमिलनाडु में रहने वाले उसके पति ने ही उसे यहां बांध दिया और फिर भाग गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को तमिलनाडु, गोवा और कुछ अन्य जगहों के लिए रवाना कर दिया गया है ताकि उसके रिश्तेदारों का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story