भारत

राज्य परिवहन विभाग में वाहन नंबर 0001 के लिए नीलामी

Shantanu Roy
20 Feb 2026 3:21 PM IST
राज्य परिवहन विभाग में वाहन नंबर 0001 के लिए नीलामी
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में अपने निजी वाहनों में वीवीआईपी नंबर प्लेट यानी फैंसी नंबर लगाने के चाहवान वाहन मालिक राज्य परिवहन विभाग से यह नंंबर प्राप्त कर सकते हैं। एचपी 29 सी सीरीज का 0001 नंबर परिवहन विभाग द्वारा नीलाम किया जा रहा है। यह नीलामी प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। 23 फरवरी के बाद फैंसी नंबर प्राप्त करने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। फैंसी नंबर ई-ऑक्शन द्वारा प्रदान किए जाएंगे। वीवीआईपी फैंसी नंबर के लिए पांच लाख रुपए से बोली शुरू होगी। इसके लिए फैंसी नंबर के चाह्वान लोगों को 2000 रुपए आरंभिक पंजीकरण के लिए राशि जमा करनी होगी, जो कि नॉन रिफंडेबल होगी। प्रतिभागी जो इस बोली में भाग लेगा, उसे इस बोली की न्यूनतम 30 प्रतिशत राशि जमा
करनी होगी।


यानी प्रतिभागी को डेढ़ लाख रुपए पहले परिवहन विभाग को भरने होंगे, तभी वह इस ऑक्शन में भाग ले सकेगा। इस दौरान जो भी फैंसी नंबर के लिए सबसे अधिक राशि देगा, उसे फैंसी नंबर प्रदान किया जाएगा। वहीं जो प्रतिभागी ई-ऑक्शन में असफल रहेंगे, उन्हें पांच दिन के भीतर यह राशि वापस लौटा दी जाएगी। बोली की शुरुआत पांच लाख रुपए की 20 प्रतिशत बढ़ोतरी यानी एक लाख रुपए सहित शुरू होगी। यानी यह ऑक्शन प्रक्रिया छह लाख रुपए से शुरू होगी। वहीं ई-ऑक्शन का परिणाम रविवार सायं पांच बजे निकाला जाएगा। सफल बोलीदाता को बकाया राशि तीन दिन के भीतर यानी चार मार्च तक जमा करवानी होगी। इसके उपरांत की नंबर आबंटित होगा। यदि सफल आवेदक जिसके नाम फैंसी नंबर अलॉट होगा पंजीकरण नंबर लेने में असफल रहता है, तो उसके द्वारा जमा की गई डेढ़ लाख रुपए की राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी।
Next Story