भारत

सावधान! पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

jantaserishta.com
15 Sept 2023 1:01 PM IST
सावधान! पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत
x
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मकनपुर इलाके में एक मंदिर के पास पेड़ के नीचे खड़ी कुछ महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की मदद के लिए और मृतक को उचित मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हनुमान मंदिर के पास हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम थाना इलाके के मकनपुर गांव में हनुमान जी का एक मंदिर है। इसके पास एक बड़ा सा पीपल का पेड़ लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह पास की झुग्गियों में रहने वाली कुछ महिलाएं तेज बारिश के चलते उसी पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।
अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरने की तेज आवाज आई। आसपास के लोगों ने जब पास पहुंच कर देखा तो एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और बाकी अन्य महिलाएं घायल हो गई थीं। पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिजली गिरने की यह घटना सामने लगे एक मकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें देखने से पता चल रहा है कि सुबह के वक्त बहुत तेज चमक और आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने एक तहसीलदार को मौके पर भेजा है जो दैवीय आपदा से हुए हादसों के चलते लोगों को उचित मुआवजा देने के लिए वहां पर जांच कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story