भारत

चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला के साथ रेप का प्रयास, स्कूल क्वार्टर में वारदात

Nil dhankar
23 Jun 2026 8:40 AM IST
चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला के साथ रेप का प्रयास, स्कूल क्वार्टर में वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ में बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश की गई। महिला के ही कमरे में घुसकर बंधक बनाया फिर उनसे जबरदस्ती की गई, कपड़े फाड़े और मारपीट भी की गई। महिला ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 80 साल की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर रेप का प्रयास किया गया। वारदात को 20 जून की देर रात लावड़ क्षेत्र में अंजाम दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी मेरठ के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। प्रकरण में जांच और कार्रवाई के लिए सीओ और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

इंचौली क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल पर 80 साल की बुजुर्ग महिला रहती है। इन्हें स्कूल प्रबंधन ने रहने के लिए एक क्वार्टर दिया है, ताकि उन्हें कहीं भटकना न पड़े। वह स्कूल की रात को देखभाल भी कर लेती हैं। पीड़िता सोमवार को अधिवक्ता अलराज सिंह के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि 20 जून की रात स्कूल पर ही अपने कमरे में थी। इस दौरान देर रात कोई संदिग्ध दीवार कूदकर अंदर आया और उन्हें बंधक बनाकर रेप का प्रयास किया। कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की गई। इंचौली थाने में इस मामले में सूचना दी थी, जिसके बाद कार्रवाई नहीं की गई।


Next Story