Breaking News

पुलिस पर किया हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Dec 2023 12:25 AM IST
पुलिस पर किया हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
x

सहरसा। सहरसा में बीते शनिवार को बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खोजरी भगवानपुर गांव में रेड करने के दौरान ग्रमीणों द्वारा पुलिस को घेरकर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले को लेकर बैजनाथपुर सौरबाजार थाना में 20 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें 5 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि बैजनाथपुर के खोजरी भगवानपुर गांव से संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष साथ लेकर आ रहे थे। उसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और आपराधिक तत्व के लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर पथराव किया गया।

जिसमें थानाध्यक्ष आरमोद कुमार और सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार जख्मी हो गए थे। इस कांड के उद्भेदन को लेकर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उक्त टीम में एससी एस्टी थानाध्यक्ष संजय दास, सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह,सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी, शामिल थे। टीम के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें कुल 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खोजरी भगवानपुर गांव वार्ड नं 5 के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार की पहचान मनोज यादव, पप्पू यादव, सुभाष यादव, गणेश यादव,जय किशोर यादव के रूप में हई है।

Next Story