
हरियाणा। गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर एलविश यादव के घर के सामने गोली चली है। सुबह 6:00 बजे की यह घटना है। गोली चलने के समय घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर मामले की जांच करने में जुटी है।
गुरुग्राम : एल्विश यादव के घर आज सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए थे। 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है। pic.twitter.com/C7LVfuTszL
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 17, 2025
एल्विश यादव अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर हैं। फायरिंग के बाद तुरंत गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और जांच शुरू की। वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले भी बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग हो चुकी है। दो बड़े सोशल मीडिया स्टार्स पर हुई ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।
एल्विश यादव को मिला एक और शो
एल्विश यादव का करियर एकदम चरम पर है। उनके हाथ एक और नया रियलिटी शो लगा है, जिसे OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसका नाम है 'अड्डा एक्स्ट्रीम बैटल'। वह इसे होस्ट कर रहे हैं और हाल ही इसका प्रोमो भी रिलीज किया गया, जिसे एल्विश यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।





