भारत

सरकाघाट के भांबला वार्ड की जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला

Shantanu Roy
26 May 2026 3:42 PM IST
सरकाघाट के भांबला वार्ड की जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला
x
Sarkaghat. सरकाघाट। उपमंडल सरकाघाट के भांवला वार्ड से जिला परिषद चुनाव लड़ रही उम्मीदवार अभिलाषा ठाकुर पर रविवार देर शाम हुए कथित जानलेवा हमले के बाद वह गहरे सदमे में हैं। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। शिकायत के आधार पर डीएसपी संजीव गौतम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र का
निरीक्षण
किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शिकायत के अनुसार, 24 मई की रात करीब 8:15 बजे अभिलाषा ठाकुर सुहड़ा-लोहड़ी मार्ग से अपने चुनाव प्रचार से लौट रही थीं। खुड़ला के समीप वाहन रोकने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ पर चोटें आर्ई। हमलावरों ने उनकी कार के पिछले शीशे पर पत्थर मारकर तोड़ दिया।
Next Story