भारत
ATS को मिली बड़ी सफलता, 6 युवक हिरासत में, संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं
jantaserishta.com
9 April 2026 9:28 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा अपडेट.
लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. यूपी एटीएस ने एक्शन लेते हुए शामली से 6 युवकों को पकड़ा है. इन पर आरोप है कि ये एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं और इनके तार पाकिस्तान तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
एटीएस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई जांच और गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के दौरान पश्चिमी यूपी के कई युवकों के नाम सामने आए. इन्हीं सुरागों के आधार पर शामली के 6 युवकों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की गई है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कुछ संदिग्धों और कथित पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आए थे. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे.
एटीएस ने हाल ही में चारबाग रेलवे स्टेशन को निशाना बनाकर धमाका करने की साजिश के आरोप में 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. उसी मामले की जांच के दौरान यह नया खुलासा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि इस मॉड्यूल के संपर्क में पश्चिमी यूपी के एक दर्जन से अधिक युवक हो सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. एटीएस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है. अगर जांच में इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो इनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा.
इस कार्रवाई के बाद पश्चिमी यूपी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





