भारत

Assembly उपाध्यक्ष विनय कुमार ने गत्ताधार में सुनी जनसमस्याएं

Shantanu Roy
13 Aug 2024 10:46 AM GMT
Assembly उपाध्यक्ष विनय कुमार ने गत्ताधार में सुनी जनसमस्याएं
x
Nahan. नाहन। विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को संगड़ाह उपमंडल के गत्ताधार में सांगना, सताहन, भलाड-भलौना पंचायतों से आए जन प्रतिनिधियोंए महिला मंडल और लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर लोगों द्वारा उपाध्यक्ष के सम्मुख बिजली, पानी और सडक़ निर्माण संबंधी समस्याएं रखी गई। इनमे से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया तथा शेष समस्याओं और मांगो का शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए वे इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Next Story