भारत
विधानसभा मानसून सत्र: पहले दिन आपदा से हुए नुकसान को लेकर चर्चा
Shantanu Roy
19 Sep 2023 9:40 AM GMT

x
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। 7 दिन के इस सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। सत्र के पहले दिन प्रदेश को गत 2 माह में भारी बारिश से आई आपदा से हुए नुक्सान को लेकर चर्चा होगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में पेश करेंगे। इस पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में हुए नुक्सान को सरकार के समक्ष रखेंगे। संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को लेकर प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा जाएगा ताकि केंद्र से मदद मिल सके। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस पर मंगलवार व बुधवार को चर्चा की जाएगी। वहीं सदन में विपक्ष आपदा के साथ-साथ कांग्रेस की गारंटियों व संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद प्रश्नकाल होगा तथा सीएम सप्ताह की शासकीय कार्यसूची से सदन को अवगत करवाएंगे।
सरकार हर बात का देगी जवाब : हर्षवर्धन
संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी नियमों के तहत सदन में मुद्दे आएंगे व चर्चा होगी, उसका सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विपक्ष से उम्मीद जताई कि वह प्रदेश हित के मुद्दे उठाएगा तथा सरकार का प्रयास रहेगा कि सदन शांतिपूर्वक चले तथा आपदा से हुए नुक्सान पर चर्चा हो।
आपदा को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाएगा : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने साफ किया कि सदन में आपदा के साथ-साथ सरकार के गत 9 माह के कार्यकाल के कार्यों को उठाया जाएगा। राज्य में 1000 से अधिक संस्थान बंद हुए हैं तथा यह क्रम अभी भी जारी है। सीएम के गृह जिले में महिला के साथ निंदनीय घटना घटी है। इसे भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में आपदा को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाएगा। राहत राशि के आबंटन को लेकर भी सरकार से सवाल किए जाएंगे।
सत्र को लेकर कांग्रेस व भाजपा विधायक दल आज बनाएंगे रणनीति
मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस व भाजपा विधायक दल सोमवार को रणनीति बनाएंगे। सत्ताधारी कांग्रेस विधायक दल तथा विपक्षी भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। सत्र दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगा। भाजपा जहां सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगी तो वहीं कांग्रेस विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपनी रणनीति बनाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story