Assembly Elections Schedule: जम्मू-कश्मीर में 3 तो हरियाणा में एक फेज में होंगे विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार 16 अगस्त को विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव का जायजा लेने आयोग गया था. दोनों जगहों पर लोकतंत्र में शामिल होने की लालसा दिखाई दी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उम्मीद और जम्हूरियत की झलक लोकसभा चुनाव में बता रही थी की बुलेट पर बैलेट की जीत हुई. जनता ने बुलेट और बॉयकॉट के बदले बैलेट को चुना CEC ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 90 सीटें हैं. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 87.09 लाख मतदाता होंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित होगा. वहीं, हरियाणा में 27 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





