विधानसभा चुनाव 2026, बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण का मतदान शुरू

दिल्ली। आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव का दिन है. तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोट डाले जा रहे है, जबकि पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले दौरान का मतदान हो रहा है. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच मुकाबला है. यह वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीठासीन अधिकारी स्वाति सरकार पाल ने वोटिंग को लेकर कहा, 'सुरक्षाकर्मी बाहर का इंतज़ाम संभालेंगे और वोटरों को अंदर भेजेंगे. इन चुनावों में BLO की अहम भूमिका होती है और वे वोटरों को वोट डालने के लिए अंदर भेजते हैं... EVM ठीक से काम कर रही है. अगर कोई दिक्कत आती है, तो हम सेक्टर ऑफिसर को जानकारी देंगे और मशीन 15 मिनट के अंदर बदल दी जाएगी.'
आज बंगाल में लगभग 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1,452 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Mock polling underway at a polling station in Nandigram. pic.twitter.com/EYyIK1zYOk
— ANI (@ANI) April 23, 2026
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Security personnel stand guard at a polling station in Asansol to ensure a smooth voting process. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/oLZI6rMElE
— ANI (@ANI) April 23, 2026





