भारत

Assembly Election Result: बंगाल के शुरुआती रुझानों में TMC-BJP में कांटे की टक्कर, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
4 May 2026 8:27 AM IST
Assembly Election Result: बंगाल के शुरुआती रुझानों में TMC-BJP में कांटे की टक्कर, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
Election Results 2026: जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला हो रहा है. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगार, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टाइट फाइट दिख रही है. असम चुनाव रिजल्ट के ट्रेंड में भाजपा काफी आगे चल रही है. वहीं पुडुचेरी में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ में बराबरी का मुकाबला है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये शुरुआती रुझान हैं. दोपहर बाद तक नतीजों की तस्वीर साफ होगी.
पश्चिम बंगाल में 112 सीटों के रुझान आ गए हैं. बंगाल में भाजपा और ममता बनर्जी की टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. टीएमसी 54 तो भाजपा 59 सीटों पर आगे है. ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे हैं, जबकि कांग्रेस के अधीरंजन चौधरी पीछे चल रहे हैं.
असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में फिर से भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. अभी भाजपा 41 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है. असम में हिमंत बिस्वा सरमा आगे चल रहे हैं.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में DMK 32 तो आईएडीएमके 17 सीटों पर आगे है.
केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एलडीएफ 47 तो यूडीएफ 49 सीटों पर आगे है.
किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे.)
तमिलनाडु: 234 सीटें
असम: 126 सीटें
केरल: 140 सीटें
पुडुचेरी: 30 सीटें
असम चुनाव रिजल्ट
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story