भारत

Election Results 2026: शुरू हो गई वोटों की गिनती, आ गया पहला रुझान

jantaserishta.com
4 May 2026 8:11 AM IST
Election Results 2026:  शुरू हो गई वोटों की गिनती, आ गया पहला रुझान
x
Election Results 2026: पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बंगाल की फलता सीट को छोड़कर सभी सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 8 बजते ही पहले पोस्टल बैलट्स की गिनती हो रही है और फिर ईवीएम खोली जाएंगी। पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार तमिलनाडु, केरल और पुडुच्चेरी में भी जमकर मतदान हुआ है। बंगाल की 293 सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर गिनती होगी। मतगणना से पहले ही टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे पर हेरफेर के आरोप लगाए हैं।
तमिलनाडु से पहला रुझान सामने आया है.राज्य की पहली सीट से जो रुझान सामने आया है उसमें टीवी स्टार थलपति विजय की पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं केरलम से एक सीट का रुझान सामने आया है जहां यूडीएफ एक सीट पर आगे चल रही है।
असम से पहला रुझान आ गया है। यहां चार सीटों पर बीजेपी तो एक सीट पर कांग्रेस आगे है। बंगाल से भी पहला रुझान आ गया है। इसमें टीएमसी दो और बीजेपी तीन सीटों पर आगे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story