भारत

असम विधानसभा चुनाव 2021 : भाजपा ने पहली सूची में 70 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

Deepa Sahu
5 March 2021 2:19 PM GMT
असम विधानसभा चुनाव 2021 : भाजपा ने पहली सूची में 70 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित
x
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी। इसमें 70 प्रत्याशियों के नाम हैं। तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। बता दें, गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें पांचों राज्यों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी मंत्रणा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए।

असम में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। गुरुवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की।
Next Story