भारत

अश्विनी वैष्णव ने बताया - 5जी स्पेक्ट्रम पर मार्च तक मिल जाएंगी ट्राई की सिफारिशें

Khushboo Dhruw
1 Feb 2022 6:22 PM GMT
अश्विनी वैष्णव ने बताया - 5जी स्पेक्ट्रम पर मार्च तक मिल जाएंगी ट्राई की सिफारिशें
x
टेलीकाम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम पर टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया (ट्राई) की सिफारिशें मार्च तक मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। टेलीकाम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम पर टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया (ट्राई) की सिफारिशें मार्च तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अगली पीढ़ी की सेवाएं शुरू करने के लिए त्वरित रूप से स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए नीलामी से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं पर टेलीकाम विभाग साथ-साथ काम कर रहा है। केंद्रीय बजट 2022-23 पर टिप्पणी करते हुए वैष्णव ने कहा कि इसमें स्वदेशी प्रौद्योगिकी के अनुसंधान एवं विकास को बढ़ाने पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश करेगी कि वर्ष 2022 में भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत हो जाए। स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए मूल्य और शर्ते तय करने के लिए ट्राई ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी पर कंपनियों और अन्य पक्षकारों के विचारों पर चर्चा के लिए परामर्श पत्र जारी किया है। ट्राई अपनी सिफारिशें टेलीकाम विभाग को सौंपेगा जो उसके बाद नीलामी करने से पहले उच्चाधिकारियों से मंजूरी प्राप्त करेगा।
मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा है कि वर्ष 2022-23 में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू करने के लिए 2022 में ही स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी
Next Story