भारत

अशोक तिवारी को डीजीपी, एसपी गौरव सिंह को शिमला का अतिरिक्त कार्यभार

Shantanu Roy
29 May 2025 4:31 PM IST
अशोक तिवारी को डीजीपी, एसपी गौरव सिंह को शिमला का अतिरिक्त कार्यभार
x
Shimla. शिमला। विमल नेगी की मामले की जांच के विवाद के बीच सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को डीजीपी और सोलन के एसपी गौरव सिंह को एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बुधवार को दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यभार संभाले। आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को हिमाचल के डीजीपी का जिम्मा दिया है। हालांकि, अभी वह कार्यकारी डीजीपी लगाए हैं। अशोक तिवारी 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अभी डीजीपी विजिलेंस के पद पर
तैनात हैं।


वहीं, आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह ने एसपी कार्यालय शिमला में बुधवार को कार्यभार संभाला लिया है। हालांकि, वे सोलन एसपी के तौर पर भी सेवाएं देते रहेंगे। उन्होंने पहले दिन ही जिला शिमला के क्राइम स्टेट्स को लेकर अधिकारियों से बात की है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एसएचओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी अतुल वर्मा और एसपी शिमला संजीव गांधी को प्रदेश सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है। चार दिन की छुट्टी के बार डीजीपी अतुल वर्मा पुलिस मुख्यालय आएंग। डीजीपी अतुल वर्मा 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। उनकी रिटायरमेंट के दिन पुलिस विभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें विदाई पार्टी दी जाएगी।
Next Story