भारत

रिश्ता तय होते ही होने वाले दूल्हे को कॉल कर देता है सनकी, युवती डिप्रेशन में

Nil dhankar
29 Jun 2025 2:46 PM IST
रिश्ता तय होते ही होने वाले दूल्हे को कॉल कर देता है सनकी, युवती डिप्रेशन में
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ में ब्रह्मपुरी के माधवपुरम निवासी युवती को सिरफिरा मनचला परेशान कर रहा है। शुक्रवार को आरोपी ने घर पहुंचकर हमला किया और मारपीट कर दी। युवती ने आरोप लगाया कि मनचला उसका निकाह नहीं होने दे रहा है। पूर्व में जहां पर रिश्ता तय किया गया था, वहां भी कॉल कर अफवाह फैला दी। आरोप लगाया युवक ने कुछ वीडियो बनाकर गलत तरीके से एडिट कर अश्लील बना दिया है और वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

माधवपुरम निवासी युवती ने एसएसपी को बताया कि शकूरनगर निवासी आबिद का उनके पड़ोस में आना जाना था। इसी दौरान परिचय हो गया। अब आरोपी परेशान करने लगा है और छेड़छाड़ करता है। निकाह के लिए दबाव बना रहा है और धमकी देता है। युवती ने बताया कि उसका दूसरी जगह निकाह भी मनचला नहीं होने दे रहा। तीन बार आरोपी आबिद उसका रिश्ता तुड़वा चुका है। करीब 15 दिन पहले भी एक रिश्ता आया था, जिनका नंबर लेकर आरोपी मनचले ने अफवाह फैला दी और बदनाम कर दिया। इसके बाद रिश्ता टूट गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आबिद ने एक वीडियो धोखे से बनाई हुई है, जिसे एडिट कर अश्लील बना दिया है। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दबाव बना रहा है। पीड़िता ने कहा कि अब सुसाइड के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। एसएसपी ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर और गिरफ्तारी का आदेश दिया है। मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
null