एक्सीडेंट होते ही एलपीजी टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 2 की मौत और 50 झुलसे

पंजाब। होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एलपीजी टैंकर और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर के बाद हुए भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए. यह हादसा होशियारपुर के मदियाला अड्डा इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे हुआ.
अधिकारियों के अनुसार, एलपीजी टैंकर की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद गैस का रिसाव होने लगा, जिससे लगी आग ने आस-पास के इलाके की 15 से ज्यादा दुकानों और चार-पांच रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में कई ग्रामीण फंस गए, जिनमें से कई पहले से ही सो रहे थे, जिससे उन्हें भागने का ज्यादा समय नहीं मिला. मंडियाला गांव में आग लगने की घटना स्थल पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने कहा, 'स्थिति ऐसी है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता. बहुत दुखद हादसा हुआ है. अभी तक पता नहीं चला है कि कितने लोग लापता हैं. लोग कह रहे हैं कि एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गैस लीक होने से धमाका हुआ. आग काफी फैल गई है.
तेज हवाओं के कारण गैस फैलता गया और उसके साथ साथ आग भी बढ़ती गई. ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल के सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि लगभग 5-7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
#WATCH | A massive fire broke out in Mandiala village of Hoshiarpur in Punjab. According to Deputy Commissioner Aashika Jain, it is suspected that the fire was caused by a road accident in an industrial area involving an LPG tanker, and one casualty has been reported. Fire… pic.twitter.com/JMZYi4VT3J
— ANI (@ANI) August 22, 2025





