
x
Shimla. शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गैथिक हॉल में शुक्रवार को 17वें गीतांश उत्सव एवं अखिल भारतीय नृत्य-संगीत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। गीता आट्र्स एंड नृत्य एसोसिएशन, भिलाई द्वारा इस दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन राजभाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य एवं मधुर संगीत प्रस्तुतियों के साथ हुई। शास्त्रीय, लोक एवं समकालीन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों और प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम ठाकुर, जबकि किशोर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के संयोजक पीपी विश्ववास ने कहा कि गीतांश उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कला और प्रतिभाओं को एक मंच पर जोडऩे का प्रयास है। वहीं कार्यक्रम के सचिव रूपक दत्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस सांस्कृतिक महोत्सव में कला साहित्य अकादमी कवच की विशेष सहभागिता भी रही।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





