
x
मंडी। ऐतिहासिक शहर मंडी के टारना स्थित माता उग्रतारा जी के मंदिर परिसर में वार्षिक शाडनु मेला बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाोल्लास के साथ मनाया गया। मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिला मंडलों, युवा मंडलों और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 8 की पार्षद गुरदीप कौर, पूर्व पार्षद हरदीप सिंह (राजा सिंह), टारना के पूर्व पार्षद बंशी लाल और मनमोहन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में पार्षद गुरदीप कौर और पूर्व पार्षद राजा सिंह ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। महिला मंडलों के बीच आयोजित की गई कुर्सी दौड़ में पुल घराट की प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रीटा देवी दूसरे और मीरा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, युवाओं के लिए आयोजित की गई रस्सा-कसी प्रतियोगिता के बेहद रोमांचक मुकाबले में ‘माता उग्रतारा युवा मंडल’ ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताबी जीत अपने नाम की। नींबू-चम्मच दौड़ में हिमांशी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान झटका। यश पंडित दूसरे और प्रियल तीसरे स्थान पर रहे। सामाजिक सरोकार से जुड़ी ‘नशा मुक्त भारत’ भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस प्रतियोगिता में पुल घराट के नितेश ने पहला, मोक्ष ने दूसरा और टारना के शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेले के अंतिम चरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता में अंशिता चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। युविका, हंसिका और तपस्या की बेहतरीन प्रस्तुतियों को भी दर्शकों और अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता व उप-विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





