Top News

अनुच्छेद 370 बना इतिहास…मुस्लिम देशों के संगठन का आया बयान, भारत ने लताड़ा

jantaserishta.com
13 Dec 2023 4:34 PM IST
अनुच्छेद 370 बना इतिहास…मुस्लिम देशों के संगठन का आया बयान, भारत ने लताड़ा
x

नई दिल्ली: अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) के फैसले की आलोचना करने वाले मुस्लिम देशों को भारत ने कड़ी फटकार लगाई है। दरअसल मुस्लिम देशों के अंतरराष्ट्रीय समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की आलोचना की थी। अब इस पर भारत सरकार का की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में इस्लामिक सहयोग संगठन की आलोचना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस समूह ने “सीमा पार से आतंकवाद को भेजने वाले” के इशारे पर बयान जारी किया। इससे उनकी (समूह) की विश्वसनीयता कम हुई है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान को भारत ने ”गलत जानकारी वाला और गलत इरादे वाला” बताया।

बागची ने कहा, “भारत भारतीय सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के महासचिव द्वारा जारी बयान को खारिज करता है। यह गलत सूचना और गलत इरादे वाला है।” उन्होंने कहा, “ओआईसी मानवाधिकारों के सिलसिलेवार उल्लंघनकर्ता और सीमा पार आतंकवाद को पालने वाले के इशारे पर ऐसा करता है, जिससे उसकी कार्रवाई और भी संदिग्ध हो जाती है। ऐसे बयान केवल ओआईसी की विश्वसनीयता को कमजोर करते हैं।”

मंगलवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के महासचिव ने फैसले पर “चिंता” व्यक्त की। इसने अनुच्छेद 370 को हटाने को “अवैध और एकतरफा” बताया और इसे वापस लेने की मांग की। ओआईसी ने बयान में कहा, “जनरल सचिवालय आत्मनिर्णय के अधिकार की तलाश में जम्मू और कश्मीर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता की पुष्टि करता है और प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अनुसार जम्मू और कश्मीर के मुद्दे को हल करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपना आह्वान दोहराता है।” इस्लामिक सहयोग संगठन के चार महाद्वीपों में 57 सदस्य देश हैं। यह खुद को मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज के रूप में बताता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story