भारत

आर्टेमिस 2 मिशन की सफलतापूर्वक हुई लॉन्चिंग, इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन

Nilmani Pal
2 April 2026 6:28 AM IST
आर्टेमिस 2 मिशन की सफलतापूर्वक हुई लॉन्चिंग, इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन
x

बड़ी खबर. नासा ने आज 2 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस 2 मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी है. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार सुबह 3:54 बजे विशाल SLS रॉकेट ने आसमान में उड़ान भरी. यह 54 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन है. लॉन्च पूरी तरह सफल रहा और चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित रूप से पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गए हैं. पूरी दुनिया इस लॉन्च को देख रही थी.

आर्टेमिस 2 लैंडिंग मिशन नहीं है. यह 10 दिन का परीक्षण मिशन है. क्रू चांद के बहुत करीब लगभग 9600 तक जाएगा. वे चांद के चारों ओर घूमेंगे और फिर पृथ्वी पर वापस आएंगे. इस दौरान ओरियन कैप्सूल की गहरे अंतरिक्ष में काम करने की क्षमता, जीवन रक्षा प्रणाली, नेविगेशन, कम्युनिकेशन और हीट शील्ड की पूरी जांच की जाएगी. वापसी के समय ओरियन 40 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की तेज स्पीड से पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होगा.

यह लॉन्च इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि अपोलो 17 के बाद पहली बार इंसान चांद के इतने करीब जा रहे हैं. यह मिशन आर्टेमिस कार्यक्रम की असली शुरुआत है. इसकी सफलता के बाद नासा आर्टेमिस 3 में चांद पर इंसानों को उतारेगा और आगे चलकर चांद पर स्थायी बेस बनाने की तैयारी करेगा. यह मिशन भविष्य में मंगल ग्रह पर जाने वाले मिशनों की भी नींव रखेगा. साथ ही यह युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान की ओर आकर्षित करेगा.


Next Story