भारत

अंडरवियर और बनियान में गिरफ्तारी, चलती थार में युवकों ने किया था पेशाब

Nilmani Pal
24 Oct 2025 5:31 PM IST
अंडरवियर और बनियान में गिरफ्तारी, चलती थार में युवकों ने किया था पेशाब
x
वीडियो

गुरुग्राम। गुरुग्राम में चलती थार गाड़ी की खिड़की खोलकर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्लैक रंग की थार गाड़ी को भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान मोहित (23) निवासी गांव दादनपुर, जिला झज्जर और अनुज (25) निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर के रूप में हुई है। गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और इस मामले में न्यू काॅलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गुरुग्राम से काबू कर लिया।

सोशल मीडिया टीम को एक वीडियो मिला था, जिसमें सदर बाजार इलाके में एक थार सवार युवक चलती गाड़ी की खिड़की खोलकर पेशाब कर रहा था। थाना न्यू कॉलोनी में रेलवे रोड पर लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो महिंद्रा थार कार का नंबर पता चला गया।

नंबर के आधार पर पुलिस कार के मालिक तक पहुंची और ड्राइवर समेत पेशाब करने वाले युवक को पकड़ लिया। ड्रावर पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने और चलती कार में खड़े होकर पेशाब करने का अपराध करने पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि थार गाड़ी आरोपी मोहित की है और वारदात के दौरान आरोपी मोहित ही गाड़ी चला रहा था। आरोपी अनुज ने चलती गाड़ी की खिड़की में खड़े होकर पेशाब करने की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Next Story
null