भारत

सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम के तीन संदिग्ध हमलावरों को किया ढेर

jantaserishta.com
28 July 2025 1:54 PM IST
सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम के तीन संदिग्ध हमलावरों को किया ढेर
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। खबर है कि जवानों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम नरसंहार में शामिल संदिग्ध आतंकियों को घेर लिया। एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर हो गए हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

खबर है कि सुरक्षाबलों को श्रीनगर के लिडवास में 3 आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन महादेव के नाम से सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और CRPF ने मिलकर साझा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद लंबी मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों को ढेर कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सेना ने दो दिन पहले दाचीगाम के जंगल में संदिग्ध बातचीत ट्रेस की थी। इसके बाद ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया गया।
पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने वहां मौजूद सैलानियों पर गोलीबारी कर दी थी। उस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी। खबरें थी कि इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF दे रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के क्षेत्र में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null