भारत

BIG BREAKING: ऑपरेशन महादेव, सेना ने आतंकियों को घेरा

jantaserishta.com
28 July 2025 1:14 PM IST
BIG BREAKING: ऑपरेशन महादेव, सेना ने आतंकियों को घेरा
x

फाइल फोटो

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित दाछीगाम फॉरेस्ट क्षेत्र में सोमवार को सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं. ऑपरेशन महादेव के तहत यहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि ये विदेशी आतंकी हो सकते हैं. टॉप सूत्रों की मानें तो ये वही आतंकी हो सकते हैं, जो पहलगाम हमले में शामिल थे.
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्से में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. यह क्षेत्र श्रीनगर को त्राल से जोड़ता है और पहाड़ी रास्ते से गुजरता है. ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस क्षेत्र में टेरर ग्रुप TRF (The Resistance Front) के आतंकी छिपे हो सकते हैं. खासकर दाछीगाम नेशनल पार्क को TRF आतंकियों का मुख्य ठिकाना माना जाता रहा है. यह वही ग्रुप है, जिस पर हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी मानी जा रही है.
इससे पहले भी जनवरी में दाछीगाम के घने जंगलों में TRF का एक ठिकाना ध्वस्त किया गया था. उस ऑपरेशन के दौरान भी सुरक्षा बलों को भारी चुनौती का सामना करना पड़ा था. घटना को देखते हुए सोमवार को सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. हालांकि अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने या गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में मौजूदगी है. स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से इलाके से दूर रहने की अपील की है और ऑपरेशन के पूरे होने तक शांति बनाए रखने को कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story