भारत

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
22 Jan 2026 3:04 PM IST
सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत, कई घायल
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 सैन्य जवानों की जान चली गई, जबकि अन्य जवान घायल हो गए. स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला.

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सैन्य अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक सैन्य वाहन 17 जवानों को लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौजूद चौकी की ओर लेकर जा रहा था, तभी डोडा के भादरवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क क्षेत्र स्थित खानी टॉप के पास सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है, जबकि अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. स्थानीय लोग भी पुलिस और रेस्क्यू टीमों की मदद के लिए पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 जवानों के शव बरामद किए गए. घायल जवानों को बाहर निकाला गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन तीनों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्हें विशेष उपचार दिया जा रहा है.
सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null