भारत

भारी बारिश से टूटे घर को बनाने में सेना के जवानों ने की मदद

Nilmani Pal
16 July 2022 10:55 AM IST
भारी बारिश से टूटे घर को बनाने में सेना के जवानों ने की मदद
x

जम्मू-कश्मीर। सेना के जवानों ने पुंछ के गुलपुर इलाके में भारी बारिश से टूटे हुए घर को फिर से बनाने में परिवार की मदद की। घर के मालिक ने बताया, "भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया। हमारा पूरा घर खतरे में आ गया। आर्मी ने हमें टेंट दिए और मलबा भी हटवाया।"

बता दें कि सावन के पहले दिन हुई झमाझम वर्षा के बाद मौसम राहत भरा बना हुआ है।शुक्रवार सुबह बादल छाए हुए थे। हवा के ठंडे झोंके बरसात काे मनमोहक बना रहे थे।करीब दस बजे से हल्की फुहार शुरू हुई देखते ही देखते वर्षा तेज हो गई। जिस तरह से बादल छाए हुए हैं। उसे देखते हुए दिन भर वर्षा की संभावना है।वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 20 जुलाई तक लगातार हल्की वर्षा और बूंदाबांदी के आसार हैं। बीच-बीच में मध्य से तेज वर्षा होने की संभावना है।

Next Story