भारत

इफ्तार पार्टी में दिखे सेना के अफसर और जवान, दिया ये संदेश

jantaserishta.com
26 April 2022 1:57 PM IST
इफ्तार पार्टी में दिखे सेना के अफसर और जवान, दिया ये संदेश
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं के बीच सेना के जवानों ने बड़ी पहल करते हुए स्थानीय लोगों को एकता का संदेश दिया है. इफ्तार में शिरकत की और बाद में उनके साथ नमाज में शामिल होकर भाईचारे की मिसाल भी कायम की. ये सब कुछ हुआ श्रीनगर के ओल्ड एयर फील्ड में जब लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे और उनके साथ दूसरे जवान एक कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये मौका हाउस ऑफ टेरर नाम की किताब के विमोचन का था. इस मौके पर दक्षिण से लेकर उत्तर कश्मीर के स्थानीय लोग शामिल हुए थे. इस दौरान चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग की तरफ से जोर देकर कहा गया कि वे घाटी के लोगों का पूरा समर्थन करेंगे और उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे.
विमोचन के बाद इफ्तार में भी सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ हिस्सा लिया और फिर नमाज में भी शामिल हुए.
जब इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि सेना की तरफ से खुद ऐसी मुहिम शुरू की गई जहां पर लोगों से आगे आकर बात की गई. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी सेना के जवान ऐसे ही उनके बीच आकर संवाद स्थापित करेंगे.
वैसे जिस किताब का विमोचन कार्यक्रम किया गया, वो कश्मीर की ही एक कहानी बयां करती है. ये अंवर उमर नाम के शख्स की आत्मकथा है. किताब में बताया गया है कि एक शख्स ने कैसे आतंकवादी से लेकर Ikhwan तक का सफर तय किया था. इस किताब में पाकिस्तान की उस साजिश से भी पर्दा उठाया गया है जहां पर युवाओं को कैसे रेडिक्लाइज किया जाता है. कैसे उन्हें ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान भेजा जाता है और फिर जेहादी बनने के लिए प्रेरित किया जाता है. इस किताब के जारी होने के बाद ही सेना द्वारा सभी से एकजुट होकर रहने की अपील की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story