भारत

जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी मारे

jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:46 AM IST
जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी मारे
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, “पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 6-7 अगस्त की तड़के भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ढेर कर दिया।
"एक आतंकवादी तुरंत गिर गया, दूसरे आतंकवादी ने एलओसी पर वापस भागने की कोशिश की। बाद में वह भी मारा गया और एलओसी के पास उसे गिरते देखा गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story