भारत

सेना के गोताखोरों ने निकाला युवक का शव

Shantanu Roy
7 Jun 2026 5:32 PM IST
सेना के गोताखोरों ने निकाला युवक का शव
x
Srirenukaji. श्रीरेणुकाजी। भारतीय सेना के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान श्रीरेणुकाजी झील में डूबे स्थानीय युवक का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत भी प्रदान की। ददाहू के बंगाला कालोनी का 21 वर्षीय युवक सुमित श्रीरेणुकाजी झील में नहाने के लिए चार जून को गया था, जिसके डूबने की आंशका जताई गई थी। वहीं, मामला रेणुकाजी थाना ददाहू में लापता का दर्ज
किया गया था।


मृतक सुमित को परिजनों व स्थानीय पुलिस ने झील व आसपास के क्षेत्रों में ढूंढा। वहीं पाया गया कि मृतक सुमित के जूते, कपड़े व मोबाइल झील तट के पास मौजूद थे, जिसके बाद प्रशासन ने भारतीय सेना को सूचित किया। वहीं भारतीय सेना के गोताखोरों ने सफल सर्च ऑपरेशन से शनिवार को मृतक सुमित का शव झील के भीतर से बरामद किया। उधर, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मृतक सुमित पुत्र मुंशी राम निवासी ददाहू का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।
Next Story